Mahakaushal Times

घर की वायरिंग में आग का खतरा क्यों बढ़ता है? जानिए बड़ी टेक्निकल गलतियां जो बनती हैं वजह



नई दिल्ली। घरों में एसी, गीजर, फ्रिज और अन्य हाई-पावर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के बढ़ते इस्तेमाल के साथ बिजली की खपत भी तेजी से बढ़ गई है। ऐसे में अगर वायरिंग पुरानी या कमजोर हो, तो ओवरलोड की वजह से गर्म होकर बड़ी दुर्घटना का खतरा पैदा कर सकती है।

विशेषज्ञों के अनुसार, जब किसी वायर पर उसकी क्षमता से ज्यादा लोड पड़ता है तो वह धीरे-धीरे गर्म होने लगती है। लगातार गर्मी बढ़ने से तार की इंसुलेशन (बाहरी परत) पिघल सकती है, जिससे शॉर्ट सर्किट और आग लगने की संभावना बढ़ जाती है।

सबसे बड़ी समस्या तब होती है जब घरों में घटिया क्वालिटी की लोकल वायरिंग या सस्ता इलेक्ट्रिकल सामान लगाया जाता है। ऐसे वायर जल्दी गर्म होते हैं और इनमें स्पार्किंग की समस्या भी देखने को मिलती है।

इसके अलावा पुरानी वायरिंग, गलत लोड मैनेजमेंट और समय-समय पर मेंटेनेंस न कराना भी आग लगने के प्रमुख कारण माने जाते हैं। कई बार दीवारों के अंदर खराब हो रही वायरिंग का पता भी नहीं चलता और यही आगे चलकर बड़ा खतरा बन जाती है।विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि घर की वायरिंग की समय-समय पर जांच कराना और जरूरत पड़ने पर उसे अपग्रेड करना सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर