MP Constable Recruitment : मध्यप्रदेश। एमपी ने सरकार ने बीते दिनों सात हजार कॉन्स्टेबल की भर्ती परीक्षा निकाली थी। युवाओं के लिए यह सरकार नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। ध्यान देने वाली बात यह है कि, आज कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने का अंतिम दिन है। इच्छुक उम्मीदवार मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल यानि ESB ने पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल के 7500 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया 15 सितंबर 2025 से शुरू हो गई थी। पूर्व आदेश के अनुसार आज यानि 29 सितंबर 2025 को आवेदन का अंतिम दिन है। फॉर्म में करेक्शन 4 अक्टूबर तक किया जा सकता है। उम्मीदवार ESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती परीक्षा 30 अक्टूबर 2025 को होगी। मध्यप्रदेश के 11 शहरों जिनमें भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, रीवा, रतलाम, नीमच, खंडवा, सागर, सतना और सीधी शामिल है यहां परीक्षाएं होगी। पहली पाली सुबह 7:30 बजे से शुरू होगी और रिपोर्टिंग टाइम 8:30 बजे तक है। परीक्षा 9:30 से 11:30 बजे के बीच होगी। वहीं दूसरी पाली की बात की जाए तो यह दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगी। 1:30 बजे तक रिपोर्टिंग टाइम है। 2:30 से 4:30 बजे तक परीक्षा होगी।