Raksha Bandhan 2026 : 27 या 28 अगस्त? जानिए रक्षाबंधन की सही तारीख, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त और भद्रा का समय
Raksha Bandhan 2026 : हिंदू पंचांग के अनुसार सावन पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 27 अगस्त सुबह 9:09 बजे होगी और इसका समापन 28 अगस्त सुबह 9:49 बजे होगा।
Raksha Bandhan 2026 : रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आते ही लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही होगा कि आखिर इस बार राखी 27 अगस्त को बांधी जाएगी या 28 अगस्त को? अगर आपके मन में भी यही सवाल है, तो इसका जवाब हिंदू पंचांग में छिपा है।
इस साल रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा। हालांकि पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त से ही शुरू हो जाएगी, लेकिन उदया तिथि 28 अगस्त को होने की वजह से इसी दिन रक्षाबंधन का पर्व मनाना शुभ माना गया है।
रक्षाबंधन 2026 कब है?
हिंदू पंचांग के अनुसार सावन पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 27 अगस्त सुबह 9:09 बजे होगी और इसका समापन 28 अगस्त सुबह 9:49 बजे होगा। चूंकि 28 अगस्त को सूर्योदय के समय पूर्णिमा तिथि रहेगी, इसलिए इसी दिन राखी का पर्व मनाया जाएगा।
राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
अगर आप शुभ मुहूर्त में भाई की कलाई पर राखी बांधना चाहते हैं, तो 28 अगस्त को सुबह 5:57 बजे से 9:48 बजे तक का समय सबसे शुभ माना गया है। इसके अलावा अभिजीत मुहूर्त में भी राखी बांध सकते हैं। यह शुभ समय सुबह 11:56 बजे से दोपहर 12:48 बजे तक रहेगा।
क्या रक्षाबंधन पर भद्रा लगेगी?
रक्षाबंधन पर भद्रा को लेकर हर साल भ्रम बना रहता है, क्योंकि शास्त्रों में भद्रा काल में राखी बांधना शुभ नहीं माना जाता। इस बार राहत की बात यह है कि 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन भद्रा नहीं रहेगी। हालांकि 27 अगस्त सुबह 9:08 बजे से रात 9:32 बजे तक भद्रा का प्रभाव रहेगा। इसलिए 28 अगस्त को बिना किसी भद्रा दोष के पूरे श्रद्धा और शुभ मुहूर्त में रक्षाबंधन मनाया जा सकेगा।
रक्षाबंधन क्यों मनाया जाता है?
रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और सुरक्षा का प्रतीक है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उसके सुख, समृद्धि और लंबी उम्र की कामना करती हैं। वहीं भाई अपनी बहन की रक्षा का वचन देता है।
