Mahakaushal Times

Khargone bus accident : ब्रेक या उठाए फेल की धमकी: खरगोन में बस हादसे में 3 की हालत गंभीर

 

Khargone bus accident : नई दिल्ली। खरगोन जिले में बुधवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा उस समय हो गया जब इंदौर जा रही एक निजी यात्री बस अनियंत्रित होकर सीधे एक मकान में जा घुसी। यह घटना इंदौर रोड पर ओझरा गांव के पास करीब 1:15 बजे हुई, जिसमें करीब 20 यात्री घायल हो गए। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं, जबकि तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, चढ़ाववाला ट्रेवल्स की यह बस (एमपी 13 जेडई 6699) दोपहर करीब 12:30 बजे खरगोन से इंदौर के लिए रवाना हुई थी। जैसे ही बस ओझरा के पास पहुंची, अचानक उसका स्टीयरिंग या ब्रेक फेल हो गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित बस सड़क से उतरकर सीधे एक मकान के सामने टकरा गई और उसका आगे का हिस्सा तोड़ते हुए अंदर जा घुसी।
गनीमत यह रही कि हादसे के समय मकान के अंदर कोई मौजूद नहीं था, वरना बड़ा नुकसान हो सकता था। टक्कर इतनी तेज थी कि बस के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और यात्री सीटों से टकराकर घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की। कांच और सीटों के बीच फंसे कुछ यात्रियों को बड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और सभी घायलों को कसरावद अस्पताल भेजा गया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया, जिनमें से तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें खरगोन जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मंडलेश्वर एसडीओपी श्वेता शुक्ला ने बताया कि हादसे में करीब 20 लोग घायल हुए हैं और मामले की जांच की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि बस में ओवरलोडिंग थी या नहीं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर बस की रफ्तार और अधिक होती, तो हादसा और भी भयावह हो सकता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर