Mahakaushal Times

CBSE 12th Result 2026: जल्द जारी होंगे नतीजे, ऐसे चेक करें मार्कशीट

 
CBSE 12th Result 2026: नई दिल्ली। Central Board of Secondary Education (CBSE) जल्द ही 12वीं कक्षा का रिजल्ट (CBSE 12th Result 2026) जारी करने वाला है। लाखों छात्र-छात्राएं अपने नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, CBSE 12वीं का रिजल्ट अप्रैल के आखिर से मई के मध्य के बीच जारी किया जा सकता है, हालांकि बोर्ड की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है।

इस साल CBSE 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 तक आयोजित की गई थीं, जिसमें करीब 17 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया। परीक्षा खत्म होने के बाद अब रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है और जल्द ही इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

इन वेबसाइट्स पर जारी होगा CBSE 12th Result 2026
छात्र अपना रिजल्ट CBSE की आधिकारिक वेबसाइट्स जैसे results.cbse.nic.in, cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। इसके अलावा DigiLocker और UMANG ऐप के जरिए भी मार्कशीट डाउनलोड की जा सकती है। वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक होने की स्थिति में ये वैकल्पिक प्लेटफॉर्म काफी मददगार साबित होंगे।

कैसे चेक करें CBSE 12वीं रिजल्ट 2026
रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद “Class 12 Result 2026” के लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करनी होगी। सबमिट करते ही रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा, जिसे भविष्य के लिए डाउनलोड कर प्रिंट भी लिया जा सकता है।

पास होने के लिए जरूरी है इतने नंबर
CBSE 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाना जरूरी है। यह नियम थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों पर लागू होता है। अगर छात्र किसी एक में भी फेल होता है तो उसे उस विषय में असफल माना जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर