CM MOHAN YADAV: भोपाल। मध्य प्रदेश ATS की बड़ी कार्रवाई पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि देश विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
मुख्यमंत्री ने ATS की कार्रवाई को बड़ी सफलता बताते हुए कहा कि सुरक्षा एजेंसियों ने समय रहते एक संभावित खतरे को पकड़कर बड़ी साजिश का पर्दाफाश किया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान संदिग्ध के पास से बड़ी मात्रा में कट्टरपंथी और जिहादी विचारधारा से जुड़ा साहित्य बरामद किया गया है।
शुरुआती जांच में उसके पाकिस्तान से संपर्क होने की बात भी सामने आई है, जिसकी विभिन्न एजेंसियां गहन पड़ताल कर रही हैं।
मध्य प्रदेश पुलिस की क्षमता पर जताया भरोसा
डॉ. मोहन यादव ने कहा कि देश विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई कि जाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि यदि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोग भी सामने आते हैं, तो मध्य प्रदेश पुलिस उन्हें भी कानून के दायरे में लाएगी।
डॉ. मोहन यादव- हमारी सरकार के कार्यकाल में पुलिस ने कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। इन्हीं उपलब्धियों के कारण हमें अपनी पुलिस पर गर्व है।
नक्सलवाद पर नियंत्रण को बताया बड़ी उपलब्धि
मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश पुलिस के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश ने नक्सलवाद पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि सुशासन और विकास को आगे बढ़ाने के लिए पुलिस और प्रशासन दोनों को अपनी जिम्मेदारियां पूरी निष्ठा और क्षमता के साथ निभानी होंगी।
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के संकल्प और माननीय केंद्रीय गृहमंत्री श्री @AmitShah जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने वर्षों पुरानी नक्सल समस्या को जड़ से समाप्त कर सुशासन की मिसाल कायम की है : CM@DrMohanYadav51 @mohdept #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh pic.twitter.com/DRUnrhILkp
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) June 13, 2026