Mahakaushal Times

शरीर की गर्मी शांत करने के लिए पिएं ये देसी ड्रिंक्स, पित्त भी रहेगा कंट्रोल


नई दिल्ली। तेज धूप और बढ़ते तापमान का असर सीधे शरीर पर पड़ता है। आयुर्वेद के अनुसार इस मौसम में ‘पित्त’ बढ़ जाता है, जिससे सिरदर्द, एसिडिटी, मुंह के छाले, चिड़चिड़ापन और थकान जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में खानपान के जरिए शरीर को ठंडा रखना बेहद जरूरी हो जाता है।

Gulkand और पान का शरबत-ठंडक का असरदार उपाय

गुलकंद और पान से बना शरबत शरीर को अंदर से ठंडक देता है। यह पाचन सुधारने, एसिडिटी कम करने और शरीर की ऊर्जा बनाए रखने में मददगार होता है। गर्मियों में इसे नियमित रूप से लेना काफी फायदेमंद हो सकता है।

खजूरादी मंथ-ताकत और ठंडक दोनों

आयुर्वेदिक पेय खजूरादी मंथ शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ कमजोरी दूर करने में मदद करता है। यह खासतौर पर एनीमिया और ज्यादा प्यास लगने की समस्या में राहत देता है।

Amla और Sabja seeds- नेचुरल डिटॉक्स ड्रिंक

आंवला और सब्जा सीड्स का मिश्रण एक तरह का प्राकृतिक टॉनिक है। यह पित्त को संतुलित करने के साथ-साथ कोलेस्ट्रॉल कम करने, दिल को स्वस्थ रखने और पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है। यह शरीर को डिटॉक्स करने में भी कारगर है।

नारियल और Kokum पेय-गर्मी से राहत

नारियल और कोकम से बना पेय शरीर के हार्मोन संतुलन में मदद करता है और गर्मी को कम करता है। यह गैस, एसिडिटी और सीने में जलन जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में उपयोगी है।

Sea buckthorn जूस-इम्यूनिटी बूस्टर

सीबकथॉर्न का जूस गर्मियों में शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं और शरीर को लंबे समय तक स्वस्थ बनाए रखते हैं।

गर्मियों में शरीर को ठंडा और संतुलित रखने के लिए इन प्राकृतिक पेयों का सेवन बेहद फायदेमंद है। ये न सिर्फ पित्त को शांत करते हैं, बल्कि शरीर को ऊर्जा और मजबूती भी देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर