Mahakaushal Times

iPhone 18 Pro में 2 बड़े कैमरा अपग्रेड का धमाका, DSLR जैसी फोटो क्वालिटी का दावा


नई दिल्ली । Apple अपने अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में बड़े कैमरा अपग्रेड की तैयारी कर रही है। सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इस बार कैमरा क्वालिटी और यूजर एक्सपीरियंस को नई ऊंचाई पर ले जाने की योजना बना रही है।

वेरिएबल अपर्चर से मिलेगा ज्यादा कंट्रोल
iPhone 18 Pro मॉडल्स में पहली बार वेरिएबल अपर्चर फीचर देखने को मिल सकता है। इस तकनीक के जरिए यूजर फोटो लेते समय कैमरे में जाने वाली रोशनी को कंट्रोल कर सकेगा। कम रोशनी में कैमरा ज्यादा खुलकर ज्यादा लाइट कैप्चर करेगा, जिससे फोटो ब्राइट और साफ आएगी। वहीं तेज रोशनी में यह खुद को एडजस्ट करेगा, जिससे फोटो ओवरएक्सपोज नहीं होगी। इससे डेप्थ ऑफ फील्ड पर भी बेहतर कंट्रोल मिलेगा।

नया सेंसर बढ़ाएगा स्पीड और क्वालिटी
रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी नया 3-लेयर स्टैक्ड इमेज सेंसर टेस्ट कर रही है, जिसे Samsung के साथ मिलकर विकसित किया जा सकता है। यह सेंसर फोटो कैप्चर करने की स्पीड बढ़ाएगा और शटर लैग को कम करेगा। साथ ही, मूविंग ऑब्जेक्ट्स की फोटो लेना आसान होगा और कम रोशनी में भी बेहतर क्वालिटी की तस्वीरें मिलेंगी।

फोटोग्राफी का अनुभव होगा बेहतर
इन दोनों अपग्रेड्स के साथ iPhone 18 Pro मॉडल्स में यूजर्स को लगभग DSLR जैसी फोटो क्वालिटी मिलने की उम्मीद है। खासकर फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए यह एक बड़ा बदलाव साबित हो सकता है।

नए रंगों में आएगा iPhone
रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि iPhone 18 Pro मॉडल्स को लाइट ब्लू, डार्क चेरी और डार्क ग्रे जैसे नए कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है।

सितंबर में लॉन्च की संभावना
हर साल की तरह इस बार भी Apple सितंबर में अपने नए iPhone मॉडल्स लॉन्च कर सकती है। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। iPhone 18 Pro सीरीज में मिलने वाले ये कैमरा अपग्रेड स्मार्टफोन फोटोग्राफी को नया आयाम दे सकते हैं। अगर ये फीचर्स लॉन्च में शामिल होते हैं, तो यह डिवाइस बाजार में बड़ा गेम चेंजर साबित हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर