Mahakaushal Times

Kanh Diversion Project: सिंहस्थ-2028 में निर्मल होगी शिप्रा, CM मोहन यादव ने लिया प्रोजेक्ट का जायजा

Kanh Diversion Project

Kanh Diversion Project: उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ उज्जैन में कन्ह डायवर्जन क्लोज्ड डक्ट प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परियोजना की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों से निर्माण कार्यों की जानकारी प्राप्त की।

मुख्यमंत्री ने सोशल मिडिया ‘X’ पर पोस्ट कर कहा कि इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य शिप्रा नदी को प्रदूषण मुक्त बनाना है, ताकि सिंहस्थ-2028 में आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ और निर्मल जल में स्नान की सुविधा मिल सके।

 

शिप्रा में नहीं जाएगा प्रदूषित पानी

परियोजना के तहत कन्ह नदी पर एक बैराज का निर्माण किया जा रहा है। इसके माध्यम से प्रदूषित पानी को शिप्रा नदी में जाने से रोका जाएगा। इसके बजाय यह पानी एक बंद पाइपलाइन (क्लोज्ड डक्ट) के जरिए लगभग 30 किलोमीटर दूर गंभीर बांध के डाउनस्ट्रीम क्षेत्र में छोड़ा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि सिंहस्थ-2028 के दौरान श्रद्धालुओं को शुद्ध और स्वच्छ शिप्रा का जल उपलब्ध हो।

चुनावी हार और संगठनात्मक संकट के बीच TMC पर फंड का बड़ा झटका, 440 करोड़ रुपये वाले तीन बैंक खाते फ्रीज

30 किलोमीटर तक लंबी है परियोजना

यह महत्वाकांक्षी परियोजना 30 किलोमीटर से अधिक लंबाई में विकसित की जा रही है। इसे अगले 25 वर्षों की आबादी और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।

परियोजना में करीब 12 किलोमीटर लंबी सुरंग का निर्माण भी शामिल है। अधिकारियों के अनुसार अब तक 8.15 किलोमीटर सुरंग की खुदाई पूरी की जा चुकी है, जबकि शेष कार्य तेजी से किया जा रहा है।

पाकिस्तान के बन्नू में दो लगातार धमाकों से दहशत 7 की मौत कई घायल

सिंहस्थ की तैयारियों को मिलेगी मजबूती

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार सिंहस्थ-2028 को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। कन्ह डायवर्जन क्लोज्ड डक्ट प्रोजेक्ट इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो आने वाले वर्षों में उज्जैन की जल व्यवस्था और शिप्रा नदी की स्वच्छता बनाए रखने में अहम भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर