Mahakaushal Times

LiuGong India Pithampur Plant: पीथमपुर में 272 करोड़ का बड़ा निवेश, सीएम मोहन यादव बोले- मध्यप्रदेश बनेगा उद्योगों का ग्रोथ इंजन

LiuGong India Pithampur Plant

LiuGong India Pithampur Plant: मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश में निवेश और उद्योगों का दायरा लगातार बढ़ता नज़र आ रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धार जिले के पीथमपुर में लियुगोंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की 272 करोड़ रुपये की नई विनिर्माण इकाई का भूमि-पूजन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नई फैक्ट्री सिर्फ एक औद्योगिक परियोजना नहीं, बल्कि प्रदेश में रोजगार, निवेश और आर्थिक विकास को नई रफ्तार देने की दिशा में बड़ा कदम है। मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि आने वाले समय में मध्यप्रदेश देश का प्रमुख औद्योगिक ग्रोथ इंजन बनकर उभरेगा।

272 करोड़ की नई यूनिट से बढ़ेगा औद्योगिक विकास

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की और उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड’ विजन को आगे बढ़ाने में यह परियोजना अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि धार का पीथमपुर आज प्रदेश की औद्योगिक पहचान बन चुका है और यहां लगने वाली नई यूनिट से निवेश और रोजगार दोनों को नई ताकत मिलेगी।

Lock Upp 2 में आकांक्षा चौधरी और श्रेया कालरा के बीच बढ़ा विवाद, तीखी बहस और आपत्तिजनक टिप्पणियों के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

जीआईएस से मिले 30 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) के जरिए मध्यप्रदेश को करीब 30 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिलने की भी बात कहीं हैं। इनमें से 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं पर काम शुरू हो चुका है। वहीं, इस साल 1 जनवरी से 30 जून के बीच प्रदेश को 76,862 करोड़ रुपये से ज्यादा के नए निवेश प्रस्ताव मिले हैं, जिनसे करीब 82 हजार युवाओं को रोजगार मिलने की संभावना है।

प्रदेश में लगातार आ रहे हैं बड़े निवेश

सीएम का कहना है कि प्रदेश में एक के बाद एक बड़ी औद्योगिक परियोजनाएं शुरू हो रही हैं। हाल ही में भोपाल के सतगढ़ी में स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क, शिवपुरी में अडाणी डिफेंस यूनिट, उज्जैन में पेप्सिको की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट और नीमच में नई औद्योगिक इकाइयों की शुरुआत हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ निवेश के समझौते नहीं करती, बल्कि उन्हें जमीन पर उतारने का काम भी तेजी से कर रही है।

घर में फंदे पर मिला 56 वर्षीय हलवाई का शव, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

नई यूनिट से दोगुनी होगी उत्पादन क्षमता

इसके बाद मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि लियुगोंग इंडिया की मौजूदा उत्पादन क्षमता करीब 3,250 मशीनें प्रति वर्ष है। नई यूनिट शुरू होने के बाद यह बढ़कर 7,500 मशीनें प्रतिवर्ष हो जाएगी। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे और औद्योगिक गतिविधियों को और गति मिलेगी।

रोजगार के साथ रिसर्च को भी मिलेगा बढ़ावा

कंपनी के ग्लोबल वाइस चेयरमैन ल्यू गोवेन ने कहा कि पीथमपुर की नई यूनिट आधुनिक मशीन निर्माण और रिसर्च का बड़ा केंद्र बनेगी। वहीं, कंपनी के प्रतिनिधि वरुण विजयवर्गीय ने बताया कि लियुगोंग इंडिया वर्ष 2009 से भारत में निर्माण उपकरण तैयार कर रही है और नई परियोजना ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान को और मजबूती देगी।

सीएम बोले- निवेशकों का भरोसा बढ़ रहा है

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया के प्रमुख निवेश केंद्रों में शामिल हो रहा है। इसका लाभ मध्यप्रदेश को भी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि बेहतर नीतियों, मजबूत बुनियादी ढांचे और निवेशक अनुकूल माहौल की वजह से प्रदेश लगातार उद्योगों की पहली पसंद बनता जा रहा है।

CM Mohan Yadav: सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान, सरदार सरोवर परियोजना पर 30 साल पुराना विवाद सुलझा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर