Mahakaushal Times

Smart Industrial Park: CM मोहन यादव ने किया स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क का भूमिपूजन, अब एक ही कैंपस में खुलेंगे कई उद्योग

Smart Industrial Park

Smart Industrial Park: भोपाल। मुखयमंत्री मोहन यादव ने आज कोलार रोड स्थित स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क का भूमिपूजन किया। सीएम ने प्रदेश के औद्योगिक विकास, रोजगार और बुनियादी ढांचे को लेकर कई अहम घोषणाएं भी कीं। इस दौरान उन्होंने 100 करोड़ रुपये के निवेश, सतगढ़ी का नाम बदलने, UCC, रोजगार और यूनियन कार्बाइड जैसे कई मुद्दों पर अपनी सरकार का रोडमैप भी सामने रखा।

100 करोड़ के निवेश से मिलेगा रोजगार

मुख्यमंत्री ने बताया कि सागर ग्रुप के सुधीर अग्रवाल इस परियोजना में करीब 100 करोड़ रुपये का निवेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र में उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य भोपाल को रोजगार देने वाले प्रमुख शहर के रूप में विकसित करना है।

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026: मूनी के तूफान से ऑस्ट्रेलिया चैंपियन, ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ और ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ दोनों अवॉर्ड जीते

सतगढ़ी का बदलेगा नाम

सीएम मोहन यादव ने घोषणा की कि सतगढ़ी क्षेत्र का नाम बदलकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि यह फैसला देश के प्रति उनके योगदान और बलिदान को सम्मान देने के लिए लिया गया है।

मिसाइल निर्माण से ग्वालियर-चंबल को मिलेगा फायदा

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश रक्षा क्षेत्र में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बनने वाली मिसाइलें देश की सुरक्षा को और मजबूत करेंगी। इससे ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में उद्योग और रोजगार के नए अवसर भी बढ़ेंगे।

जंतर-मंतर आंदोलन के बीच अभिजीत दीपके की छात्रों से अपील, बोले- लंबी लड़ाई के लिए सेहत बचाना जरूरी, अनशन का जिम्मा सोनम वांगचुक संभालें

UCC इसी महीने लागू करने की तैयारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) को इसी महीने लागू करने की तैयारी कर रही है। उन्होंने बताया कि सरकार को इस विषय पर करीब 10 लाख सुझाव मिले हैं और सभी धर्मों के लिए समान व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में काम किया जा रहा है।

यूनियन कार्बाइड और कांग्रेस पर निशाना

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यूनियन कार्बाइड मामले में पिछली सरकारों ने ठोस कार्रवाई नहीं की। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार ने यूनियन कार्बाइड का कचरा हटाने का काम शुरू किया है और भविष्य में वहां स्मारक व अस्पताल विकसित किए जाएंगे।

लंदन में PoK को लेकर जोरदार प्रदर्शन, पाकिस्तान हाई कमीशन तक निकाला मार्च; गिरफ्तारियों के विरोध में गूंजे आजादी के नारे

वेस्टर्न बाइपास से बढ़ेगी कनेक्टिविटी

सीएम ने बताया कि सतगढ़ी क्षेत्र में वेस्टर्न बाइपास का निर्माण प्रस्तावित है। एयरपोर्ट और रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के नजदीक होने के कारण यह इलाका भविष्य में औद्योगिक निवेश का बड़ा केंद्र बन सकता है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर