Mahakaushal Times

OTT पर इस वीक मिलेगा एक्शन-थ्रिल का फुल डोज, जानें क्या होगा खास

नई दिल्ली । अगर आप भी इस हफ्ते अपने घर पर ही बैठकर फ़िल्में और सीरीज का मजा उठाना चाहते हैं। तो यह हफ्ता आपके लिए काफी खास हो सकता है। इस हफ्ते आपको OTT पर एक्शन, कॉमेडी और थ्रिल सब कुछ घर पर ही देखने को मिल जाएगा। क्योंकि इस हफ्ते एक से बढ़कर एक फ़िल्में और सीरीज दस्तक देने को तैयार है तो चलिए उनके बारे में जानते हैं।

इस हफ्ते OTT पर क्या होगा खास
ओटीटी पर भी ‘टोस्टर’ (Toaster) और ‘मटका किंग'(Matka King) सहित कई फिल्में और सीरीज बीते सप्ताह रिलीज हुईं। और अब ये वीक भी काफी शानदार है।

24 सीरीज
अनिल कपूर अभिनीत एक्शन थ्रिलर शो ’24’ का तीसरा सीजन इस वीक रिलीज होने जा रहा है। इसमें अनिल कपूर एक बार फिर जय सिंह राठौड़ के रोल में नजर आने वाले हैं। उनका यह किरदार देखने के लिए फैंस बड़े ही उत्सुक हैं। इसे दर्शक 24 अप्रैल को Jio Hotstar पर देख सकेंगे।

स्ट्रेंजर थिंग्स- टेल्स फ्रॉम ’85’
यह सीरीज भी इस वीक की OTT लिस्ट में शामिल है। यह 23 अप्रैल 2026 से Netflix पर स्ट्रीम होगी। यह एक एनिमेटेड साइंस फिक्शन सीरीज है। अगर आपको एनिमेटेड शो पसंद हैं, तो इसे देख सकते हैं।

एपेक्स
यह एक सर्वाइवल एक्शन थ्रिलर फिल्म है। यह भी इस वीक रिलीज होगी। इसका निर्देशन बाल्टासर कोरमाकुर ने किया है। इसकी स्क्रिप्ट जेरेमी रॉबिन्स ने लिखी है। वहीं, इसमें चार्लीज थेरॉन, टैरोन एगर्टन और एरिक बाना जैसे सितारे हैं। यह 24 अप्रैल 2026 से Netflix पर स्ट्रीम होगी।

प्रतिछाया
यह मलयालम पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म इस साल मार्च में थिएटर्स में रिलीज हुई थी। अब यह ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है। इस वीक से दर्शक इसे देख सकेंगे। इस फिल्म में पावर, राजनीति और बदले की दमदार कहानी दिखाई गई है। ये 24 अप्रैल को jio Hotstar पर आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर