Mahakaushal Times

MP WHEAT PROCUREMENT: 103 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी, किसानों की मेहनत से MP ने रचा नया इतिहास

MP WHEAT PROCUREMENT

MP WHEAT PROCUREMENT: भोपाल। मध्यप्रदेश ने इस बार गेहूं खरीदी में नया इतिहास रच दिया है। बता दें कि प्रदेश में अब तक 13 लाख 36 हजार किसानों से 103 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा गेहूं खरीदा जा चुका है। इसको देखते हुए सरकार ने दावा किया है कि इस बार तय लक्ष्य से भी ज्यादा उपार्जन हुआ है। इसे किसानों की मेहनत, बेहतर उत्पादन और मजबूत व्यवस्थाओं का परिणाम माना जा रहा है।

अंडरब्रिज से टपक रहा गंदा पानी, रेलवे पर लापरवाही के आरोप: राहगीरों की बढ़ी परेशानी

प्रदेश के कई जिलों में उपार्जन केंद्रों पर किसानो की भरी संख्या नजर आई जहां किसानों ने इस बार गेहूं की अच्छी पैदावार होने की बात कही। किसानों का कहना है कि समय पर खरीदी और भुगतान मिलने से उन्हें राहत मिली है। सरकार के मुताबिक खरीदी केंद्रों पर किसानों को सुविधाएं देने की पूरी कोशिश की गई, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

अंडरब्रिज से टपक रहा गंदा पानी, रेलवे पर लापरवाही के आरोप: राहगीरों की बढ़ी परेशानी

CM बोले- किसानों के हित में सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि मजबूत इरादों और सही नीतियों की वजह से मध्यप्रदेश गेहूं खरीदी का लक्ष्य पार करने में सफल रहा है। साथ ही सरकार का कहना है कि किसानों को समय पर भुगतान और बेहतर सुविधाएं देना ही उनकी पहली प्राथमिकता है।

‘वनवासी’ शब्द को लेकर झाबुआ में सियासी बवाल, कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

खेती को और मजबूत बनाने पर फोकस

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अब कृषि क्षेत्र को और मजबूत बनाने की दिशा में काम कर रही है। किसानों की आय बढ़ाने, खरीदी प्रक्रिया को आसान बनाने और आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया जा रहा है। बता दें कि उन्होंने कहा कि प्रदेश आज किसानों की मेहनत की बदौलत गेहूं उपार्जन में नंबर वन बनकर उभरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर