CM Mohan Yadav : दिव्यांग की पुकार सुन बीच सड़क रोका काफिला! CM ने खरीदा भुट्टा, दिए 500 रुपये और थपथपाई पीठ
CM Mohan Yadav : CM ने हिम्मत चौहान से भुट्टा खरीदा और उनकी पीठ थपथपाकर उनका उत्साह बढ़ाया और भुट्टे के बदले 500 रुपये दिए।
CM Mohan Yadav : मध्य प्रदेश। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को झाबुआ जिले के भाबरा में आयोजित किसान बलराम कृषि महोत्सव में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान धार जिले के राजगढ़ फोरलेन चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। स्वागत के बाद आगे बढ़ते समय मुख्यमंत्री ने सड़क किनारे भुट्टा बेच रहे एक दिव्यांग युवक की आवाज सुनकर अपना काफिला रुकवा दिया।
दिव्यांग विक्रेता से खरीदा भुट्टा
सड़क किनारे भुट्टे की दुकान लगाए दिव्यांग हिम्मत चौहान ने मुख्यमंत्री से भुट्टा खाने का आग्रह किया। उनकी आवाज सुनते ही मुख्यमंत्री वाहन से उतरे और सीधे उनकी दुकान पर पहुंचे। उन्होंने हिम्मत चौहान से भुट्टा खरीदा और कुछ देर बातचीत भी की। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने उनकी पीठ थपथपाकर उनका उत्साह बढ़ाया और भुट्टे के बदले 500 रुपये दिए।
किसान महोत्सव के लिए हुए रवाना
दिव्यांग विक्रेता से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री का काफिला झाबुआ जिले के भाबरा के लिए रवाना हो गया। वहां उन्होंने किसान बलराम कृषि महोत्सव सहित अन्य निर्धारित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। राजगढ़ में मुख्यमंत्री के स्वागत के दौरान भाजपा के कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।