Nasha Mukt MP Mission : भोपाल, मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल के रविंद्र भवन में ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वे स्वयं इस बड़े अभियान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं और राज्य सरकार नशे के खिलाफ हर संभव कदम उठाएगी।
इस दौरान सीएम मोहन यादव ने नशे से दूरी है जरुरी 2.0 अभियान के पोस्टर, पैम्पलेट और जन सुरक्षा सृजन संवाद साहित्यक सामग्री का विमोचन भी किया। इसके अलावा स्कूली बच्चों के लिए तैयार की गई किट को भी लांच किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं और समाज को नशे की लत से बचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी नागरिकों से नशा मुक्त मध्य प्रदेश के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
ड्रग माफियाओं पर जीरो टॉलरेंस की नीति
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने पुलिस को ड्रग माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई के लिए पूरी छूट दी है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नशे के कारोबार से जुड़े लोगों के प्रति किसी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी। मैं स्वयं इस बड़े अभियान के लिए प्रतिबद्ध है। हर प्रकार के नशे से बचने के लिए जो बन पड़ता है सरकार सब करने के लिए है। हमने पुलिस को फ्री हैंड दिया है। ड्रग माफिआओं के खिलाफ नरमी छोड़े और सख्ती के साथ गर्मी अपनाये। हमने ज़ीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है और वो इसमें सख्ती से लागू की जाएगी।
सरकार ने इस मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है और इसे पूरी सख्ती के साथ लागू किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
अदनान शेख के बयान पर उर्फी जावेद का तीखा पलटवार, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस …
सभी को दिलाई नशा मुक्त रहने की शपथ
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को नशा नहीं करने और दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई। साथ ही सभी से नशा मुक्त मध्य प्रदेश बनाने का संकल्प भी दिलवाया।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। अभियान के माध्यम से सरकार युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने का प्रयास कर रही है।
