वैभव सूर्यवंशी का वनडे क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक, 53 बॉल पर ठोके 204 रन; 28 छक्के लगाए
महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने ऐसी पारी खेली, जिसने क्रिकेट के रिकॉर्ड बुक में नया अध्याय जोड़ दिया। UAE के खिलाफ इंडिया-A की ओर से खेलते हुए उन्होंने 53 गेंदों में 204 रन बनाए।


Fastest Double Century: वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत को चौंका दिया है। UAE के खिलाफ एशिया कप राइजिंग स्टार्स के मुकाबले में उन्होंने 53 बॉल पर 204 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौके और 28 छक्के निकले। इसके साथ ही उन्होंने लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
वैभव ने शुरुआत से ही UAE के गेंदबाजों पर हमला बोला। उन्होंने सिर्फ 16 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और 28 गेंदों में शतक तक पहुंच गए। इसके बाद भी उनके बल्ले से चौकों-छक्कों की बरसात जारी रही। 52 गेंदों में 200 रन का आंकड़ा पार कर उन्होंने मुकाबले को पूरी तरह एकतरफा बना दिया।
इंडिया ए ने 7 विकेट से मैच जीता
इंडिया ए ने इस मैच को 7 विकेट से जीत लिया है। उसने UAE के खिलाफ 250 रन का लक्ष्य 14.2 ओवर में हासिल कर लिया। रिंकू सिंह ने बासिल हमीद की गेंद पर डीप मिडविकेट के ऊपर से छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई।
हरप्रीत सिंह भाटिया ने UAE के लिए बनाए 130 रन
इससे पहले UAE की ओर से हरप्रीत सिंह भाटिया ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 144 गेंदों में 130 रन बनाए। उनकी पारी में 12 चौके और 4 छक्के शामिल रहे।
भारत-A की ओर से अरशद खान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 43 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। UAE के 249 रन के जवाब में वैभव सूर्यवंशी की ऐतिहासिक पारी ने मुकाबले का पूरा रुख बदल दिया।








