CM Jan Vishwas Abhiyan : छिंदवाड़ा में शिकायतों पर तुरंत हुआ एक्शन, CMHO, तहसीलदार और पटवारी सस्पेंड
CM Jan Vishwas Abhiyan : लम्बे समय से शिकायत मिल रही छिंदवाड़ा के CMHO डॉ. नरेश गुन्नाड़े, एक तहसीलदार और एक पटवारी को निलंबित कर दिया गया।
CM Jan Vishwas Abhiyan : मध्य प्रदेश। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को छिंदवाड़ा में मुख्यमंत्री जन विश्वास आंदोलन की शुरुआत की है। इस दौरान सीएम ने अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों को हर शुक्रवार जनता के बीच आकर उनके समस्याओं के निराकरण करने के दिर्देश दिए। इसी बीच लम्बे समय से शिकायत मिल रही छिंदवाड़ा के CMHO डॉ. नरेश गुन्नाड़े, एक तहसीलदार और एक पटवारी को निलंबित कर दिया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 1281 अधिकारी-कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ मिलने पर बधाई दी और नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए।
पत्रकारों से चर्चा में कही ये बात
सीएम मोहन यादव ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान बताया कि, छिंदवाड़ा के CMHO डॉ. नरेश गुन्नाड़े, तहसीलदार और एक पटवारी की लगातार भ्रष्टाचार और लापरवाही की शिकायतें मिल रही है। इन्ही के आधार पर आज त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें ससपेंड कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि जनता की शिकायतों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई करेगी और जवाबदेही तय की जाएगी।
जन-विश्वास अभियान के चार प्रमुख स्तंभ
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगे कहा कि, प्रदेश में आज 'नो मीटिंग डे' है। अब सरकार जनता के द्वार पहुंचेगी। इसी उद्देश्य से प्रदेश में प्रत्येक शुक्रवार जिला मुख्यालय से लेकर तहसील स्तर तक जनता दरबार आयोजित किया जाएगा। इसमें सरकार के सभी मंत्री, विधायक, कलेक्टर और कमिश्नर स्वयं उपस्थित रहकर नागरिकों की समस्याएं सुनेंगे तथा उनके त्वरित समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।
सीएम ने आगे कहा कि, जन-विश्वास अभियान के चार प्रमुख स्तंभ हैं संवाद, समाधान, संवेदनशीलता और सादगी। इस अभियान के माध्यम से शासन और जनता के बीच विश्वास को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा। वहीं, मध्यप्रदेश इस तरह का व्यापक जन-विश्वास अभियान प्रारंभ करने वाला देश का पहला राज्य है।
