MP News: बालाघाट जिला न्यायालय के बार रुम में हंगामा; वकील ने कर दी LLB स्टूडेंट की पिटाई, जाने क्या थी वजह?
MP News: बालाघाट जिला न्यायालय के समीप स्थित बार रूम में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जिसका सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
MP News: बालाघाट जिला न्यायालय के समीप स्थित बार रूम में LLB स्टूडेंट के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि अधिवक्ता कपिल सिहोरे ने जमीन विवाद में गवाही देने की रंजिश को लेकर मोहित कावड़े के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जमीन विवाद को लेकर मारपीट
वकील कपिल सिहोरे और उनके परिवार में जमीनी विवाद चल रहा है. इस जमीनी विवाद में पीड़ित युवक मोहित कावड़े ने गवाही दी थी. इसी बात से नाराज होकर वकील ने युवक की जमकर पिटाई की. और जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित ने कोतवाली थाने में दर्ज कराई FIR
घटना के बाद मोहित ने कोतवाली थाने में शिकायत की। शिकायत के आधार पर अपराध धारा 115(2), 296(बी) और 351(3) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की विवेचना कर रही है।
25 मई 2026 को किरनापुर थाने में दर्ज हुआ था मामला
कपिल सिहोरे और उनके बड़े पिता के परिवार के बीच जमीन विवाद को लेकर 25 मई 2026 को किरनापुर थाने में मामला दर्ज हुआ था। शिकायतकर्ता जयेंद्र सिहोरे की रिपोर्ट पर कपिल सिहोरे और उनकी मां लता सिहोरे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में मोहित सहित अन्य लोगों को गवाह बनाया गया है।
