कार्तिक पूर्णिमा पर मां नर्मदा के घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, घने कोहरे के बीच श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
कार्तिक पूर्णिमा पर मंडला के नर्मदा घाटों पर सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। घने कोहरे और ठंड के बीच माहिष्मती घाट सहित विभिन्न घाटों पर लोगों ने पवित्र स्नान किया।

Kartik Purnima: मंडला में कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंगलवार सुबह मंडला में मां नर्मदा के घाटों पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बावजूद तड़के से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। माहिष्मती घाट सहित नर्मदा के अलग-अलग घाटों पर स्नान के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही।
महिलाओं, पुरुषों, बच्चों और बुजुर्गों ने मां नर्मदा में आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने सूर्यदेव को अर्घ्य दिया और दीपदान कर पूजा-अर्चना की। घाटों पर हर तरफ धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल नजर आया।
सुबह से ही धार्मिक स्थलों पर रौनक
कार्तिक पूर्णिमा पर मध्यप्रदेश के कई प्रमुख नदी घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंची। नर्मदा से लेकर क्षिप्रा के तट तक स्नान, पूजन और दान-पुण्य का सिलसिला जारी रहा। मंडला में भी सुबह से घाटों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही।
सुरक्षा के लिए घाटों पर जवान तैनात
श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए घाटों पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए। पुलिस, होमगार्ड और SDRF के जवानों को तैनात किया गया, ताकि स्नान और पूजा के दौरान व्यवस्था बनी रहे। पर्व को लेकर नगरपालिका प्रशासन ने भी घाटों पर साफ-सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए तैयारियां की थीं।

.webp&w=3840&q=75)



