Bhopal News: नाबालिग लड़की के लापता होने पर थाने के बाहर हंगामा, बड़ी संख्या में जुटे लोग; जानिए क्या हुआ
Bhopal News: नाबालिग लड़की के कथित अपहरण के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर हिंदू संगठन ने जहांगीराबाद थाने का घेराव किया। पुलिस ने जांच और तलाश शुरू की।
Bhopal News:भोपाल में नाबालिग लड़की के कथित अपहरण के मामले में कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए, हिंदू संगठन ने शुक्रवार को जहांगीराबाद थाने का घेराव किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता थाने के बाहर पहुंचे और पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की।
थाने के बाहर धरने पर बैठे कार्यकर्ता
प्रदर्शनकारियों ने थाने के बाहर बैठकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनका आरोप है कि शिकायत के बावजूद मामले में पुलिस की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई।
कुरावर से नाबालिग को ले जाने का आरोप
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि कुरावर क्षेत्र से एक नाबालिग हिंदू लड़की को एक मुस्लिम युवक कथित तौर पर अपने साथ ले गया है। संगठन के लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच और नाबालिग की जल्द तलाश की मांग की। हिंदू संगठनों ने कथित आरोपी के खिलाफ सख्त और निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही पुलिस से मामले में जल्द कार्रवाई करने की अपील की।
थाने के बाहर पुलिस बल तैनात
प्रदर्शन को देखते हुए जहांगीराबाद थाने के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस अधिकारी प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास करते रहे।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच और नाबालिग की तलाश में जुटी है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के बाद ही मामले की स्थिति स्पष्ट होगी।
