जबलपुर में कार- स्कूल वैन की भिड़ंत: हादसे में 8 बच्चे घायल, अस्पताल में भर्ती
जबलपुर में स्कूल से घर जा रही बच्चों से भरी वैन को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इसके बाद स्कूल वैन पलट गई। हादसे में वैन में सवार 8 बच्चों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।
Jabalpur School Van Accident: मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। सुभाष नगर गढ़ा पुरवा रोड पर स्कूल बच्चों को ले जा रही एक वैन को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में वैन में सवार 8 बच्चे घायल हो गए हैं, जिनमें से दो बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कार सवार को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी वैन
जानकारी के मुताबिक, स्कूल वैन संजीवनी नगर क्षेत्र से बच्चों को घर छोड़ने के लिए निकली थी। वैन गढ़ा रोड से धनवंतरी नगर रोड की ओर जा रही थी, तभी हादसा हो गया।
मौके पर पहुंचाया गया अस्पताल
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने वैन से बच्चों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। बाद में 108 एंबुलेंस की मदद से घायल बच्चों को मेडिकल अस्पताल पहुंचाया गया। है। फिलहाल घायल बच्चों का अस्पताल में इलाज जारी है।
बच्चों की सुरक्षा पर भी सवाल
हादसे के बाद बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह वैन ब्रिटिश फोर्ड फाउंडेशन स्कूल से जुड़ी बताई जा रही है। स्कूल वैन में ओवरलोडिंग की बात सामने आई है। जिससे बच्चों की सुरक्षा पर कई सवाल खड़े हो रहे है।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलने के बाद संजीवनी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसे पुलिस जांच के हिस्से के तौर पर देख रही है। पुलिस हादसे की परिस्थितियों और कार चालक की भूमिका की जांच कर रही





