मंडला में रतनजोत के बीज खाने से 7 बच्चे बीमार, तबीयत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती
मंडला जिले के सेमीकोल गांव में रतनजोत के बीज खाने से सात बच्चों की तबीयत बिगड़ गई।
Mandla News: मध्य प्रदेश के मंडला जिले में रतनजोत के बीज खाने से सात बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। घटना महाराजपुर थाना क्षेत्र के सेमरकोल गांव की है। बीमार बच्चों में एक ही परिवार के पांच और पड़ोस के दो बच्चे शामिल हैं। उल्टी-दस्त की शिकायत होने पर परिजन सभी बच्चों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है।
खेलते-खेलते खा लिए रतनजोत के बीज
जानकारी के मुताबिक, रविवार देर शाम गांव में बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान उन्होंने खेल-खेल में रतनजोत के बीज खा लिए। कुछ समय बाद बच्चों को उल्टी और दस्त होने लगे। उनकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन घबरा गए और बिना देर किए उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
एक ही परिवार के पांच बच्चे बीमार
इस घटना में एक ही परिवार के पांच बच्चे और पड़ोस के दो बच्चे बीमार हुए हैं। एक साथ सात बच्चों की तबीयत बिगड़ने से परिवारों में चिंता फैल गई। परिजनों ने बच्चों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
जिला अस्पताल में सातों बच्चों का इलाज जारी
जिला अस्पताल में सभी सात बच्चों को भर्ती कर उपचार शुरू किया गया है। फिलहाल बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। रतनजोत के बीज खाने से बच्चों की तबीयत बिगड़ने की घटना के बाद गांव में भी चिंता का माहौल है।






