MP Farmers Protest Update : किसान आंदोलन पर सरकार का बड़ा फैसला, बातचीत के लिए बनी मंत्रियों की बनाई समिति
MP Farmers Protest Update : सरकार द्वारा गठित समिति में कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना, मंत्री विश्वास सारंग, मंत्री कृष्णा गौर और मंत्री राकेश सिंह को शामिल किया गया है।
MP Farmers Protest Update : भोपाल। मध्य प्रदेश में किसानों के आंदोलन के बीच सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। किसानों की मांगों और आंदोलन से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए राज्य सरकार ने मंत्री समूह की एक समिति का गठन किया है। यह समिति किसान संगठनों के साथ बातचीत करेगी और उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान का रास्ता तलाशेगी। सरकार का कहना है कि संवाद के माध्यम से सभी मुद्दों का सकारात्मक हल निकाला जाएगा।
चार वरिष्ठ मंत्रियों को सौंपी गई जिम्मेदारी
सरकार द्वारा गठित समिति में कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना, मंत्री विश्वास सारंग, मंत्री कृष्णा गौर और मंत्री राकेश सिंह को शामिल किया गया है। यह मंत्री समूह किसान संगठनों के प्रतिनिधियों से चर्चा करेगा और उनकी मांगों पर सरकार का पक्ष रखते हुए सहमति बनाने का प्रयास करेगा। सरकार का उद्देश्य आंदोलन का शांतिपूर्ण और सकारात्मक समाधान निकालना है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिया भरोसा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार हमेशा किसानों के साथ खड़ी रही है और आगे भी किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुन रही है और बातचीत के जरिए समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।
जनहित और संवाद दोनों जरूरी
मुख्यमंत्री ने कहा कि आंदोलन के दौरान आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए दोनों पक्षों को जिम्मेदारी के साथ काम करना चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी किसान संगठन आपसी संवाद के माध्यम से समस्याओं का समाधान निकालेंगे और सकारात्मक माहौल में बातचीत आगे बढ़ेगी।