फिलीपींस में ट्रेनिंग के दौरान आपस में टकराए सैन्य विमान; 4 पायलटों की मौत
फिलीपींस में ट्रेनिंग के दौरान दो सैन्य विमान हवा में टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। हादसे में चार पायलटों की मौत हुई।


Philippines Plane Crash: फिलीपींस में शुक्रवार को वायुसेना के दो विमान ट्रेनिंग के दौरान हवा में टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई। दोनों विमान दोपहर 3:51 बजे फर्नांडो एयर बेस के अंदर गिरे। हादसे के बाद फिलीपीन वायुसेना ने जांच शुरू कर दी है।
हादसे के बाद SF-260 विमानों की उड़ान पर रोक
हादसे के बाद फिलीपीन वायुसेना ने SF-260 विमानों की उड़ान पर रोक लगा दी है। यह प्रतिबंध जांच पूरी होने तक लागू रहेगा। अधिकारियों की टीम दुर्घटना की वजह का पता लगाने में जुटी है।
कम ऊंचाई पर उड़ रहे थे दोनों विमान
एसोसिएटेड प्रेस (AP) की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों SF-260 विमान कम ऊंचाई पर उड़ान भर रहे थे। इसी दौरान वे आपस में टकरा गए। टक्कर के बाद एक विमान सैन्यकर्मियों के बैरक के पास जा गिरा।
इटली से खरीदे गए थे विमान
दोनों विमान इटली से खरीदे गए थे। फिलीपींस की सेना लंबे समय से आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रही है। सीमित बजट के कारण देश के लिए लड़ाकू विमानों, नौसेना और थलसेना के उपकरणों को आधुनिक बनाना मुश्किल रहा है।








