छिंदवाड़ा में पानी की किल्लत! आज से एक दिन छोड़कर होगी सप्लाई, इन इलाकों में दिखेगा असर
छिंदवाड़ा में 21 अक्टूबर से कई इलाकों में एक दिन छोड़कर पानी मिलेगा। 4 टंकियों और 17 वार्डों की प्रभावित सूची देखें।

Chhindwara News: छिंदवाड़ा शहर के लोगों को पानी के लिए अब एक दिन का इंतजार करना पड़ सकता है। नगर निगम के जल प्रदाय विभाग के अनुसार, धरमटेकड़ी स्थित 22 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (WTP) से जलापूर्ति प्रभावित होने के कारण 21 अक्टूबर से कई इलाकों में एक दिन छोड़कर पानी दिया जाएगा। इस बदलाव का असर चार पानी की टंकियों से जुड़े क्षेत्रों और 17 वार्डों पर पड़ेगा।
इन 4 पानी की टंकियों से जुड़े इलाकों में बदलेगा शेड्यूल
नगर निगम के मुताबिक, बीटीआई, पुलिस लाइन और पीजी कॉलेज टंकियों के साथ लोनिया करबल क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति प्रभावित होगी। इन क्षेत्रों की कॉलोनियों और मोहल्लों में अब एक दिन के अंतराल से पानी मिलेगा।
1. बीटीआई टंकी से जुड़े इलाके
गुलमोहर कॉलोनी, म्यूजियम, फॉरेस्ट कॉलोनी, शिक्षक कॉलोनी, ढिमरी ढाना, प्रदर्शनी कॉलोनी और साहू मोहल्ला।
2. पुलिस लाइन टंकी से जुड़े इलाके
सागर पेशा, लालबाग, रामबाग, श्रीवास्तव कॉलोनी, आजाद चौक, शिवनगर कॉलोनी, कोऑपरेटिव, सत्यम शिवम, बैंक कॉलोनी, ताज नगर और सिग्नेचर कॉलोनी।
3. पीजी कॉलेज टंकी से जुड़े इलाके
कुकड़ा जगत, विद्या भूमि, मोक्ष धाम, पुलिस लाइन, वृद्धा आश्रम, जल तरंग कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, भायदे कॉलोनी और विशु नगर।
4. लोनिया करबल क्षेत्र
माली मोहल्ला, देहात थाना क्षेत्र, सारसवाड़ा, खापाभाट, कुकड़ा जगत, मधुबन कॉलोनी, खान कॉलोनी, शिव नगर, सर्वोत्तम परतला नगर, लहगडुआ, सोनाखार, बोहता, कुसमेली, अजनिया, परतला, पोआमा, बोरिया और सोनपुर।
छिंदवाड़ा के इन 17 वार्डों में भी प्रभावित होगी सप्लाई
नगर निगम के अनुसार, सिवनी प्राणमोती के अलावा वार्ड क्रमांक 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 13, 16, 22, 24, 40, 47 और 48 में भी पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी।
इन इलाकों के रहवासियों को एक दिन छोड़कर पानी मिलने के कारण अपनी जरूरत के हिसाब से पानी का इंतजाम करना होगा।
लोगों को पहले से करना होगा पानी का इंतजाम
धरमटेकड़ी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में आई गड़बड़ी के चलते जलापूर्ति व्यवस्था में बदलाव किया गया है। प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को सलाह है कि वे पानी की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए जरूरी इस्तेमाल के लिए पर्याप्त पानी जमा करके रखें। सप्लाई सामान्य होने और शेड्यूल में बदलाव से जुड़ी जानकारी के लिए नगर निगम की आधिकारिक सूचना पर नजर रखें।



.jpg&w=3840&q=75)
