MP Politics: बढ़ती महंगाई पर सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते का बड़ा बयान!
MP Politics: सांसद और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने बढ़ती महंगाई पर एक अजीबोगरीब बयान दिया है। उनका बयान सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

MP Politics: मंडला लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने बढ़ती महंगाई पर एक अजीबोगरीब बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आजकल लोग शक्कर कम खाते हैं और सब शुगर से पीड़ित हैं, इसलिए कीमतों में बहुत बड़ा अंतर महसूस नहीं होता है। मध्य प्रदेश के डिंडोरी में दिए गए इस बयान के बाद वे सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में काफी चर्चा में आ गए हैं।
शक्कर के बढ़ते दामों पर क्या बोले सांसद?
शक्कर के बढ़ते दामों को लेकर जब सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि आजकल शक्कर खाने वाले लोग कम हैं, इसलिए कीमतों में बहुत बड़ा अंतर नहीं लगता। ज्यादातर लोग शुगर से पीड़ित, इसलिए कीमतों में बहुत बड़ा अंतर नहीं लगता। उन्होंने कहा कि शक्कर के दाम मांग के आधार पर तय होते हैं।
प्याज के बढ़ते दामों का भी दिया जवाब
प्याज की बढ़ती कीमतों पर फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि डीजल-पेट्रोल की तरह प्याज के दाम भी घटते-बढ़ते हैं, बारिश का समय है इसलिए बाहर से प्याज बुलाना पड़ता है। कुलस्ते ने कहा कि जब दाम कम होते है तो तब कोई नहीं बोलता है। समय और परिस्थिति के आधार पर रेट का निर्धारण होता है।
कांग्रेस पर साधा निशाना
फग्गन सिंह कुलस्ते ने इस दौरान कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई काम नहीं है, कांग्रेस सरकार के पुराने पापों को धोने का काम बीजेपी सरकार कर रही है।

