कैप्टन स्मित मच्छार को मिला UAE का सर्वोच्च सम्मान, राष्ट्रपति ने लगाया गले, 'ऑर्डर ऑफ जायद II' से नवाजा गया
फ्लाई दुबई के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को UAE में ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ के फर्स्ट क्लास सम्मान से नवाजा गया।


Captain Smit Machchhar: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद ने फ्लाई दुबई के हीरो पायलट स्मित माछर से मुलाकात की। UAE के राष्ट्रपति ने माछर को गले लगाया। अबू धाबी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कैप्टन स्मित माछर को 'ऑर्डर ऑफ जायद II' से सम्मानित किया गया। कैप्टन स्मित को ये सम्मान अपनी जान दांव पर लगाकर फ्लाइट के यात्रियों की जान बचाने के लिए दिया गया है। इसके अलावा फ्लाई दुबई के क्रू सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। UAE के राष्ट्रपति ने फर्स्ट क्लास ऑर्डर ऑफ जायद II से सम्मानित किया।
कैप्टन स्मित मच्छार को 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान
कैप्टन स्मित मच्छार को ये सम्मान दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने दिया है। वहीं विमान को अपहरण करने की इस घटना को लेकर यूएई के प्रॉसीक्यूटर्स ने जांच के बाद पूरे मामले को 'आतंकी हमला' करार दिया है। उन्होंने कहा है कि आरोपी को-पायलट का मकसद फ्लाइट को इजरायल के बेन गुरियन एयरपोर्ट से टकराना और एक बड़े आतंकी वारदात को अंजाम देना था।फ्लाईदुबई के हीरो कैप्टन स्मित मच्छार और बाकी क्रू मेंबर्स को ये सम्मान दुबई के क्राउन प्रिंस, उप प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री और दुबई की कार्यकारी परिषद के अध्यक्ष शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने एक कार्यक्रम के दौरान दिए हैं। इस दौरान यूएई के नेताओं ने क्रू मेंबर्स की बहादुरी की सराहना की।
आसमान में बचाई थी 174 यात्रियों और क्रू की जिंदगी
30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही उड़ान के दौरान ओमान के को-पायलट ने ज्यादा से ज्यादा जिंदगियां तबाह करने के इरादे से कॉकपिट में अचानक हमला कर दिया था। इस भयानक और खौफनाक स्थिति में भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार ने खुद गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद अदम्य साहस और बेमिसाल सूझबूझ का परिचय दिया। दर्द से तड़पते हुए भी उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया जिससे क्रू मेंबर्स और यात्रियों ने तेजी से नीचे गिरते विमान में हमलावर को-पायलट को काबू में कर लिया। इसके बाद UAE के अटॉर्नी जनरल डॉ. हमद सैफ अल शम्सी ने 9 अक्टूबर को एक बयान में बताया था कि इस घटना के आरोपी ओमानी सह-पायलट का इरादा ज्यादा से ज्यादा लोगों को नुकसान पहुंचाना था।
इजरायल भी करेगा सम्मानित
कैप्टन मच्छार की बहादुरी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान मिली है। इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने उन्हें नागरिक वीरता के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। यह घटनाक्रम दिखाता है कि विमानन सुरक्षा केवल आधुनिक तकनीक और कड़े नियमों तक सीमित नहीं है, बल्कि संकट के समय मानवीय साहस और टीमवर्क भी निर्णायक भूमिका निभाते हैं।

.avif&w=3840&q=75)







