BREAKING: बालाघाट के नहर में मृत अवस्था में मिला तेंदुआ; वन विभाग को दी सूचना, जांच जारी
बालाघाट जिले के लालबर्रा क्षेत्र के कंजई गांव में नहर में एक तेंदुआ मृत मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी, जिसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे।

Balaghat News: बालाघाट जिले के लालबर्रा क्षेत्र के कंजई गांव में नहर के अंदर एक तेंदुआ मृत अवस्था में मिला है। तेंदुए को देखकर ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। जानकारी मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।
नहर में कैसे पहुंचा तेंदुआ?
कंजई गांव में नहर में तेंदुए का शव मिलने के बाद उसकी मौत को लेकर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि तेंदुए की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई।
मौत की वजह तलाश रहा वन विभाग
सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। तेंदुए की मौत का कारण पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। मामले में डॉग स्क्वॉड की मदद भी ली जा रही है, ताकि घटनास्थल से जुड़े सुराग जुटाए जा सकें। वन विभाग के अधिकारी मौत से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही तेंदुए की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

.jpg&w=3840&q=75)
.jpg&w=3840&q=75)



