यूपी के CM योगी आदित्यनाथ की मां का निधन, सीएम मोहन यादव ने जताया शोक
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्रि देवी का निधन हो गया है। वे 91 साल की थीं। उन्होंने शुक्रवार सुबह 11 बजे उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल स्थित पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्रीडॉ. मोहन यादव ने ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा - "उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी सावित्री देवी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। मां का जाना वह दुःख है, जिसे शब्दों में व्यक्त कर पाना असंभव है। मां का स्थान जीवन में कोई नहीं ले सकता। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं मुख्यमं जी एवं उनके समस्त परिवारजनों के साथ हैं। प्रभु श्रीराम जी दिवंगत को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवार को यह असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।"








