CM Mohan Yadav Tourism: पर्यटन को नई रफ्तार देने में जुटी सरकार, सिंहस्थ-2028 पर 30 हजार करोड़ का फोकस
CM Mohan Yadav Tourism: नई दिल्ली में आयोजित FAITH Conclave 2026 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश को देश का अग्रणी पर्यटन केंद्र बनाने का विजन पेश किया। उन्होंने सिंहस्थ-2028 की तैयारियों, धार्मिक पर्यटन, महाकाल लोक और पर्यटन निवेश को लेकर सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।

CM Mohan Yadav Tourism: मध्यप्रदेश। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश को देश का सबसे पसंदीदा पर्यटन राज्य बनाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि धार्मिक पर्यटन, प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक विरासत के दम पर प्रदेश तेजी से नई पहचान बना रहा है। इसी दिशा में सिंहस्थ-2028 की तैयारियां भी बड़े स्तर पर चल रही हैं।
FAITH Conclave में निवेशकों को दिया न्योता
नई दिल्ली में आयोजित FAITH Conclave 2026 में मुख्यमंत्री ने देश-विदेश के निवेशकों और पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों को मध्यप्रदेश में निवेश का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि सरकार पर्यटन सुविधाओं और कनेक्टिविटी को लगातार बेहतर बना रही है।
13 करोड़ से ज्यादा पर्यटक पहुंचे
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले एक साल में 13 करोड़ से अधिक पर्यटक मध्यप्रदेश आए। उन्होंने कहा कि भगवान राम, भगवान कृष्ण और भगवान महाकाल से जुड़े धार्मिक स्थलों का भी तेजी से विकास किया जा रहा है।
सिंहस्थ-2028 की तैयारी तेज
डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सिंहस्थ-2028 के लिए करीब 30 हजार करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य चल रहे हैं। शिप्रा नदी के घाटों का विस्तार किया जा रहा है ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। महाकाल लोक बनने के बाद उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हुई है। पिछले एक साल में करीब 8 करोड़ श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंचे।
इको टूरिज्म और निवेश पर भी जोर
उन्होंने कहा कि बैतूल के कुकरू जैसे नए पर्यटन स्थलों को विकसित किया जा रहा है। साथ ही निजी निवेश बढ़ाने और पर्यटन से रोजगार के नए अवसर पैदा करने पर भी सरकार का विशेष फोकस है।