जबलपुर में आज बीजेपी की विशाल पदयात्रा, CM मोहन यादव समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल
जबलपुर में आज BJP की विशाल पदयात्रा निकाली जाएगी। दोपहर 3 बजे गोल बाजार से शुरू होने वाली यात्रा में CM मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और अन्य नेता शामिल होंगे।


Jabalpur News: भारतीय जनता पार्टी आज जबलपुर में 'लोकतंत्र बचाओ - अराजकता हटाओ' अभियान के तहत एक विशाल पदयात्रा का आयोजन कर रही है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। पदयात्रा दोपहर 3 बजे शहीद स्मारक, गोल बाजार से शुरू होगी। आयोजकों ने इसमें करीब एक लाख लोगों के शामिल होने का दावा किया है।
गोल बाजार से शुरू होगी पदयात्रा
भाजपा की यह पदयात्रा दोपहर 3 बजे शहीद स्मारक गोल बाजार से शुरू होगी। इसके बाद यात्रा मालवीय चौक, लार्डगंज, बड़ा फुहारा और करमचंद चौक से होकर गुजरेगी। पदयात्रा का समापन फिर शहीद स्मारक गोल बाजार पर ही होगा।
CM मोहन यादव समेत ये नेता होंगे शामिल
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल शामिल होंगे। इनके अलावा उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह भी पदयात्रा में हिस्सा लेंगे। भाजपा के सांसदों, विधायकों के साथ प्रदेश और जिला स्तर के पदाधिकारियों की मौजूदगी भी रहेगी।
एक लाख लोगों के शामिल होने का दावा
आयोजकों के मुताबिक, पदयात्रा में करीब एक लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है। इसके लिए विभिन्न सामाजिक संगठनों, व्यापारी संगठनों और शहर के गणमान्य नागरिकों को भी आमंत्रित किया गया है।





.jpg&w=3840&q=75)


